Debts ( ऋण, कर्ज) क्या होता है?

 Debts ( ऋण, कर्ज) क्या होता है? और ऋणी किसे कहते हैं? 



परिभाषा : - 

दोस्तों जब कोई व्यक्ति अपने किसी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी दूसरे के नगद या सम्पति का इस्तेमाल करता है और उसे कुछ समय के बाद कुछ अतरिक्त रूप में उसी नगद या संपत्ति को वापस लौटना होता है  उस व्यक्ति के लिए वह नगद या संपत्ति debts कहलाता है l 

और समय अंतराल वह व्यक्ति उस का ऋणी होता है जिसके नगद या सम्पति का उसने इस्तेमाल किया था l


Debts, जब कोई वित्तीय कंपनी या व्यक्ति जो कर्ज के रूप में नगद या सम्पति किसी दूसरे  को देता है तब वह दूसरा व्यक्ति उस वित्तीय कंपनी या व्यक्ति के लिए assets या सम्पति बन जाता है l

Debts,= कर्ज, ऋण, दायित्व, क्रेडिट इत्यादि के नाम से भी जानते हैं l

देते समय कर्ज के प्रकार : - 

कर्ज ( debt) कितने प्रकार का होता है? 

  • सुरक्षित कर्ज  (Secured Debt) 
  • असुरक्षित कर्ज (Unsecured Debt) 
  • कॉरपोरट कर्ज या वाणिज्य कर्ज (Corporet Debt) 
  •  बंधक कर्ज ( Mortgages) 


  • सुरक्षित कर्ज ( Secured debt) : - 

वित्तीय कंपनी किसी व्यक्ति को लोन देते समय उस व्यक्ति के पर्याप्त आय तथा संपत्ति होने की पुष्टि करने  के बाद उस व्यक्ति को लॉन देता है और यह निश्चित कर करता है कि यदि व्यक्ति लॉन देने से मुकरता है तो कंपनी उसके संपत्ति को ज़ब्त कर लॉन राशि को कवर कर लेता है l 

जैसे : - घर, गाड़ी, जमीन और निवेश इत्यादि के बदले कर्ज की प्राप्ति करना l डिफाल्ट होने पर कंपनी व्यक्ति के सम्पति को अधिग्रहण कर कर्ज की राशि को प्राप्त कर लेता है l

यहा कंपनी के कर्ज की डूबने की संभावना न के बराबर होता है इसलिए इस तरह के कर्ज पर ब्याज दर काफी कम होता है l अन्य कर्ज के मुकाबले l


  • असुरक्षित कर्ज (Unsecured Debt) 

असुरक्षित ऋण वह ऋण है जिसे सुरक्षा के रूप में किसी सम्पति या किसी निवेश को बंधक रखने की जरूरत नहीं होती है l जिससे कंपनी के कर्ज की डूबने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाता है और इसी कारण सुरक्षित लॉन की तुलना में इस प्रकार के कर्ज ब्याज दर सबसे ज्यादा होता है l

जैसे : - 
असुरक्षित क्रेडिट कार्ड लॉन, ऑटोमोबाइल लॉन, educational लॉन, 


  • कॉरपोरट कर्ज या वाणिज्य कर्ज (Corporet Debt) : -

जैसा कि नाम से ही पात चलता है कि ये बड़ी कंपनियों के लिए लोन की सुविधा देता है ये समान्य व्यक्ति के लिए इस प्रकार के वित्तीय है l ऋण और क्रेडिट कार्ड ऋण के अलावा, जिन कंपनियों को धन उधार लेने की जरूरत होती है उनके पास अन्य ऋण विकल्प होते हैं।
जैसे : - 
  बांड, 
 वाणिज्यिक पत्र कॉर्पोरेट ऋण के सामान्य प्रकार हैं जो  किसी व्यक्तियों के लिए उपलब्ध नहीं होता हैं l


  • बंधक कर्ज ( mortgage loan) : - 


एक स्थायी सम्पति या अचल संपत्ति खरीदने के वित्तीय कंपनी से लिया गया लॉन mortgage लोन कहलाता है l यह एक सुरक्षित लॉन है l क्युकि अगर डिफ़ॉल्ट की स्थिति में वित्तीय कंपनी उस स्थायी सम्पति को नीलाम कर कर्ज की राशि के प्राप्त कर लेता है l

लेते समय कर्ज के प्रकार : - 
Debts यानी कर्ज  कई प्रकार के हो सकते हैं l

जैसे : - 

  • ​व्यक्तिगत कर्ज 
  • ​शिक्षा का कर्ज 
  • ​गाड़ी का कर्ज 
  • ​कृषि ऋण
  • ​लघु ऋण
  • ​घर का ऋणी
इत्यादि. 

मगर मुख्य रूप से देखा जाये तो कर्ज सिर्फ दो प्रकार के होते हैं l अर्थात दो तरीकों से लिया जाता है l

​   1.  व्यक्तिगत रूप में कर्ज ( personal  loan) 

   2.  सम्पति रूप में कर्ज  ( assets loan) 

  

  1. व्यक्तिगत कर्ज ( personal loan) , व्यक्तिगत ऋण, या व्यक्तिगत दायित्व क्या होता है? 

आइए जानते हैं, जब कोई व्यक्ति अपने व्यक्तिगत जिम्मेदारी पर अपने व्यक्तिगत कागजात के आधार पर बिना किसी संपत्ति के बदले किसी वित्तीय संस्था से जो नगद राशि प्राप्त करता है उसे व्यक्तिगत ऋण(personal loan) कहते हैं l 

जैसे : - 

बैंक से अपने निजी रूप में कर्ज प्राप्त करना l

 

Note : - 

पर्सनल लोन किसी भी वित्तीय कंपनी के एक असुरक्षित ऋण होता है कंपनी के लिए इस तरह के ऋण के डूबने के काफी ज्यादा संभावना होते हैं जिसकी वजह से यह भारी ब्याज दर पर दिया जाता है l पर्सनल लोन लेने से पहले अपना वर्तमान डेब्ट टू इनकम रेश्यो अवश्य जांच कर लें l ( debts to Income ratio) और जहां तक कि मेरी सलाह माने जब तक आपको कोई मजबूरी न हो व्यक्तिगत लोन न ले l और खास कर इन्वेस्टमेंट के लिए और भी नहीं l 



  1. सम्पति कर्ज ( assets loan) क्या होता है? Or loan of assets क्या होता है? 


जब कोई व्यक्ति किसी वित्तीय संस्था से अपने किसी सम्पति के बदले जो ऋण प्राप्त करता है या ऋण के रूप में किसी सम्पति को प्राप्त करता है तो उसे संपत्ति लोन ( assets loan) कहते हैं l 

जैसे : - 

EMI पर कोई सम्पति खरीदना या किसी सम्पति के आधार पर ऋण के रूप में नगद प्राप्त करना l


Note : - 

जितना हो सके अपने सेविंग कर के कोई समान खरीदे, लोन के रूप लेने से जितना हो सके बचे l क्युकि ये छोटे - छोटे ब्याज दरों का पहाड़ खड़ा कर देता है जो भविष्य में आपके अमीर होने के सपनों को कम कर देता है l



FAQ, 

1. कर्ज किसे कहते हैं? 
Ans-  जब कोई व्यक्ति अपने किसी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी दूसरे के नगद या सम्पति का इस्तेमाल करता है और उसे कुछ समय के बाद कुछ अतरिक्त रूप में उसी नगद या संपत्ति को वापस लौटना होता है  उस व्यक्ति के लिए वह नगद या संपत्ति debts कहलाता है l 


2. ऋणी किसे कहते हैं? 
Ans-जब कोई व्यक्ति अपने किसी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी दूसरे के नगद या सम्पति का इस्तेमाल करता है और उसे कुछ समय के बाद कुछ अतरिक्त रूप में उसी नगद या संपत्ति को वापस लौटना होता है l और जब तक उसे लौटा न दे तब तक वह व्यक्ति उस व्यक्ति का ऋणी होता है l लेकिन यह ऋणी व्यक्ति उस व्यक्ति के लिए assets यानी सम्पति कहलाता है l


3. पूँजी किसे कहते हैं?

4. सम्पति ( assets) किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार के होते हैं?

5.जाने 2021 में सभी बैंक खातों के ट्रांजेक्शन ( transactions limits) लीमीट के बारे में l

6.आय ( income) किसे कहते हैं?

7.What is debts? In English


Assetsguru.blogspot.com 

Comments