14/9/21 #assetguru
What is income? आमदनी या आय किसे कहते हैं?
आइए दोस्तों जानते हैं आमदानी किसे कहते हैं l या आया या कमाई किसे कहते हैं?
मैं हू आपका दोस्त Mr. Roy वित्तीय सलाहकार देता रहता हू आपकी वित्तीय समस्याओं का समाधान l
तो बने रहिए इस ब्लॉग के साथ l
आमदानी /
कोई व्यक्ति या कंपनी उस व्यक्ति या कंपनी के द्वारा किए गये कार्यों या उसके द्वारा निवेश की गयी (Assets) यानी सम्पति के बदले उस व्यक्ति या कंपनी को को राशि भुगतान की जाती है उसी राशी को ही आमदनी, आय या कमाई कहते हैं l
कोई कोई व्यक्ति काम करता है l उस व्यक्ति द्वारा उस काम को करने पर जो इनाम मिलता है उसे उस व्यक्ति का आमदनी कहेगे l या उस व्यक्ति ऐक्टिव इंकम या सक्रिय आमदनी कहते हैं l
या उस व्यक्ति, संस्था या कंपनी के द्वारा सक्रिय आमदानी को जमा कर किसी जगह निवेश करने पर जो अतरिक्त राशी प्राप्त होती है उसे भी आमदनी या आय कहते हैं इस प्रकार के आय या आमदानी को निष्क्रिय आय भी कहते हैं l
जैसे : - मजदूर को मजदूरी का मिलना
डॉक्टर को फीस देना l
कंपनी के द्वारा प्रॉफिट कामना ये सभी आय कहलाता है l
आय यानी कि Income कितने प्रकार के होते हैं?
आइए जानते हैं l
मुख्यतः आय दो प्रकार के होते हैं किसी भी व्यक्ति या कंपनी के लिए l
1. सक्रिय आय (active income)
2. निष्क्रिय आय ( passive income)
आइए जानते हैं इन्हीं दो आय के बारे में l
1. Active income ( सक्रिय आय) किसे कहते हैं?
सबसे पहले जानते हैं कि सक्रिय आय क्या होता है? यानी कि ऐक्टिव इंकम (active income) किसे कहते हैं l
जब व्यक्ति या कंपनी अपने कार्य क्षमता के आधार पर जो आय सृजन करता है उसे ही सक्रिय आय यानी (active income) कहते हैं l
जैसे : -
मजदूरों को मजदूरी मिलना
डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, इंजिनियर etc
की फीस के रूप में कमाई l
इत्यादि ये सभी सक्रिय आय का उदहारण है
यह आय का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत होता है किसी भी व्यक्ति के लिए या किसी कंपनी के लिए l क्युकि इसी आय स्त्रोत के आधार पर ही किसी संपत्ति या फिर किसी अन्य आय स्त्रोत की कल्पना की जा सकती है l
यही आय का वो स्त्रोत है जहा कोई व्यक्ति या संस्था अपने कार्य क्षमता या कौशल के दम पर या उसी के अनुसार संपति यानी (assets) का सृजन करता है और फिर किसी अन्य स्त्रोतों की ओर ध्यान करता है l
*** यहां स्वयं को निवेश के रूप डालना पड़ता है l
2. Passive income ( निष्क्रिय आय) किसे कहते हैं?
यह आय का वह स्त्रोत है जहा व्यक्ति अपने सक्रिय आय के द्वारा अर्थात सक्रिय आय के आधार पर निर्मित सम्पति कों निवेश कर या अपने पुरखों की सम्पत्ति का उपयोग कर जो आय कमाता है l उसे ही( pessive Income) कहते हैं यहां व्यक्ति को सक्रिय रुप से काम करने की जरुरत नहीं पड़ता है और न ही वहां उपस्थित होने की आवश्यकता होती है l
जैसे : -
रॉयलिटि, copyright, पेटेंट, रेंट, etc
Note : - सक्रिय आय के बिना यानी ऐक्टिव इंकम के बिना निष्क्रिय आय की कल्पना करना भी गलत होगा l
*** यहां अपने सम्पत्तियों को निवेश के रूप में डालना पड़ता है l
आगे आने वाले पोस्ट में जानेंगे की passive और active income कैसे की जा सकती है?





Achaa Post
ReplyDeleteGo
ReplyDelete