16/09/21#assetguru
What is difference between Expanses, and losses?
( खर्च और हानि) क्या होता है? और क्या अन्तर होता हैं?
Expanses and loose? खर्चा या हानि?
दोनों मे क्या अन्तर है?
आइए दोस्तों जानते हैं कि खर्च और हानि क्या होता है l
मैं हू आपका दोस्त, भाई Mr. Roy वित्तीय सलाहकार आपके लिए लेकर आता हू l आपकी आपकी आर्थिक समस्या का समाधान l
तो बने रहिए हमारे इस ब्लॉग के साथ और इस ब्लॉग को like, comments and subscribe करना न भूले l
आज का विषय है खर्च तथा लॉस या हानि l
दोस्तों खर्च हो या हानि हो दो ही सूरत में आपके जेब से पैसा यानी नगद (cash) घटेगा l लेकिन फिर भी दोनों मे बहुत बड़ा अन्तर है l आइए जानते हैं
खर्चा या व्यय किसी उद्देश्यों जैसे - लाभ या राजस्व के प्राप्ति के लिए की जाती है l खर्च को व्यक्ति अपनी इच्छा से बार - बार कई बार करता है मगर लॉस मे ऐसा नहीं ये किसी भी कारण से इच्छा के विपरित होता है l इसके अलावा एक और भी बहुत बड़ा अन्तर यह भी है कि खर्चा पर आपका नियंत्रण होता है जबकि लॉस पर आपका कोई नियत्रंण नहीं होता है ये कितना भी हो सकता है l
1. खर्च यानी (Expanses) किसे कहते हैं?

दोस्तों जब कोई व्यक्ति या कंपनी वस्तु या सेवा (Goods or services) प्राप्ति के उदेश्य से अपने इच्छा से धन का व्यय करता है l तो उसे खर्च कहते हैं l
या दूसरे शब्दों में l
दोस्तों यहां व्यक्ति अपने अपने मन से खर्च कर रहा है यहां व्यक्ती या कंपनी धन व्यय करने के लिए बाध्य नहीं है यहां अपने इच्छा से किसी उदेश्य की प्राप्ति के लिए धन का व्यय यानी कि खर्च कर रहा है l
जैसे : -
- बिजनस में माल खरीदना लाभ के उद्देश्य से l
- दान मे देना (cherrety )
- कोई वास्तु की खरीदारी करना यानी समान खरीदना,
- होटल का या हॉस्पिटल का बिल देना सेवा प्राप्ति के उद्देश्य से l
इत्यादि l
Note :- दोस्तों यह एक लेनदेन (transactions) जो आपकी इच्छा से consideration के आधार पर हो रहा है l
2. हानि (losses) किसे कहते हैं?
दोस्तों यहां व्यक्ति या कंपनी के न चाहते हुए भी धन का व्यय हो जाना यानी व्यक्ति या कंपनी के इच्छा के वगैर ही धन का व्यय बिना किसी उदेश्य प्राप्ति के l उसे ही हानि या लॉस कहते हैं l
किसी वस्तु की हानि या क्षति कुछ खो देने की क्रिया को ही लॉस कहते हैं
जैसे : -
- व्यापार में घाटा होना, समान यानी कि माल का चोरी हो जाना या जल जाना l इत्यादि l
- दोस्तों यहां न कोई वस्तु आ रहा और न ही कोई सेवा की प्राप्ति हो रही l इसीलिए इसे हानि या लॉस कहेंगे l
Note : - दोस्तों यह कोई लेन- देन (transactions) नहीं है और न ही किसी के इच्छा के अनुसार हो रहा है l और इसमें कोई consideration भी नहीं है l
#assetguru Mr. Roy



Comments
Post a Comment