पूँजी क्या है? पूंजी ( capital) किसे कहते है? What is capital?

 पूँजी क्या है? पूंजी ( capital) किसे कहते है? 
What is capital? 



पूँजी (Capital) किसे कहते हैं? 

दोस्तों अगर साधारण भाषा बोले तो पूँजी (capital) उस संपति को कहते हैं जिससे कोई व्यापार को शुरू किया जाता है और जिससे व्यापार निरंतर चलने मे सहायता मिलती है। उसे ही पूँजी ( capital) कहते हैं 


प्रो. मार्शल के शब्दों में प्रकृति के निःशुल्क उपहारों के अलावा वह सब संपत्ति, जिससे आय प्राप्त होती है, पूंजी कहलाती है। प्रो. चैपमैन के शब्दों में, पूंजी वह धन है, जो आय प्रदान करती है या इस उद्देश्य से जिसका प्रयोग होता है।


आपने इन्टरनेट पर काफी सुना होगा कि पूंजी के बिना व्यापार शरू करे l मगर ऐसा नहीं है l आइए जानते हैं इसकी सच्चाई l


1. आर्थीक पूँजी क्या होता है -  दोस्तों इस पूंजी के बिना बिजनेस शरू किया जा सकता है l मगर 

2. सामयिक — इस पूंजी के बिना व्यापार या बिजनेस नहीं किया जा सकता है l ( इस पर एक अलग पोस्ट लाया जाएगा) 


आज बात करते हैं आर्थिक पूंजी की l यह पूंजी कितने प्रकार के होते हैं l

आइये जानते हैं l


पूँजी ( capital) कई तरह के होते हैं l मगर हम आज सिर्फ तीन तरह के पूँजी के बारे में जानेंगे l क्युकी व्यवसाय को चलाने के लिए ये तीनों पूँजी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है l


1. स्थायी पूँजी (Fixed Capital) 
2. चल पूँजी (Flowating Capital) 
3. कार्यशील पूँजी (Warking Capital)


1. स्थायी पूँजी किसे कहते हैं? What is fixed capital? 

स्थायी पूंजी से आशय उस सम्पत्ति से है जो कि व्यापार में विक्रय यानी कि उसे बेचने के  उद्देश्य से नहीं लगायी जाती है और न ही उसे व्यापार के व्यापारीक वस्तु(business goods) की तरह खरीदा या बेचा जा सकता है। दूसरे शब्दों में यह कह सकते हैं, कि जो पूँजी स्थायी सम्पत्ति पर व्यवसायिक विनियोग के रूप में लिए ली जाती है उसे स्थायी पूँजी कहते हैं।

स्थायी पूँजी (fixed capital)  ऐसी पूँजी को कहते है। जिसका प्रयोग व्यवसाय में स्थायी सम्पत्ति खरीदने या उसे व्यापार के लिए प्रयोग किये जाने से है। तथा य़ह स्थायी सम्पत्ति व्यवसाय में लंबे समय तक उपयोग मे लायी जाती है। 

 स्थायी पूँजी के स्त्रोत कौन - कौन से है l

इस पूँजी को कैसे प्राप्त किया जा सकता है? 

यहां आप अपने पुरखों की संपत्ति का उपयोग कर सकते हैं जैसे जमीन, मकान, etc.  नहीं तो आपको किराये पर लेने होते हैंl


जैसे :- मकान , फैक्ट्री , ज़मीन, मशीनरी, फर्निचर, आदि खरीदने मे लगी  पूँजी। सभी ( fixed capital) स्थायी पूँजी कहलाती है l


2. चल पूँजी किसे कहते हैं? What is Floating Capital? 

ऐसी पूँजी जिसका प्रयोग व्यापार में ख़रीद - बिक्री के लिए किये जाने हैं l जो व्यवसाय में  विक्रय के उद्देश्य से खरीदे गए माल के क्रय के लिए लगायी जाती है। उसे चल पूंजी ( फ्लोटिंग कैपिटल या Current capital) भी कहते हैं l 

चल पूँजी के स्त्रोत क्या है? 

 इस पूँजी की प्राप्ति सेविंग के रूप में, पर्सनल लोन के रूप में, या किसे कर्ज के रूप में,, या किसी से बाकी माल के रूप में, etc. 


जैसे :-  बिजनेस goods की खरीद बिक्री या व्यापारिक वास्तु की खरीद बिक्री ( sales purchases of business goods.) 


3.  कार्यशील पूँजी किसे कहते हैं? What is Warking Capital? 


 जैसा कि नाम से ही प्रतीत होता है कि ऐसी पूँजी जिसका प्रयोग व्यवसाय के प्रतिदिन के कार्यो के भुगतान के लिए उपयोग में लायी जाती है। इस पूँजी का प्रयोग व्यवसाय में दैनिक खर्चो, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष व्ययों आदि के भुगतान की पूर्ति के लिए किया जाता है उसे ही ही कार्यशील पूँजी ( working capital) कहते हैं l working capital व्यवसाय में तरल यानी ब्लड की तरह कार्य करता है l 

कार्यशील पूँजी के स्त्रोत स्त्रोत कौन - कौन से है? What is the source of working capiel? 

इस पूँजी की कि प्राप्ति व्यपारिक वस्तु ( business goods) को लगातार बेच कर l

अपने व्यापार में working capital कितना है l जानने के लिए इस फार्मूला का इस्तेमाल करे l

 Working capital =Current Assets – Current Liabilities. 


Accounts Receivable + Inventory – Accounts Payable


कार्यशील पूंजी मूल रूप से छोटी अवधि में किसी भी संगठन की फाइनेंशियल स्थिति बताती है और इसकी संपूर्ण क्षमता के आकलन में मदद करती है. मौज़ूदा एसेट से वर्तमान देनदारियों को घटाकर कार्यशील पूंजी प्राप्त की जाती है. यह अनुपात यह दिखाता है कि शॉर्ट टर्म के लोन के लिए कंपनी के पास पर्याप्त एसेट है या नहीं.



जैसे :-  रेंट, भाड़ा, etc. 

और भी कई तरह के पूँजी हैं l जो वास्तव में आपके जीवन में काम आने वाले हैं l

जानने के लिए इस पेज comments और फ्लो जरूर करे 


Assetsguru.blogspot.com 


 आगे आने वाले पोस्ट में पढेंगे की कोइ व्यक्ति और कंपनियां किस तरह से अपने बिजनेस के लिए व्यवस्था करते हैं? 

जैसे :- कंपनी अपने शेयर को अलॉट करे, व्यक्ति पार्टनर के साथ और लोन के द्वारा इत्यादी 

आगे समझेंगे कि कोइ कैसे अपने बिजनेस के लिए पूंजी ला सकता है l  और कैसे बिना पूँजी के भी बिजनेस कैसे शुरू कर सकते हैं l

यह भी पढ़े - https://assetsguru.blogspot.com/2021/09/what-is-income_14.html

तो दोस्तों बने रहिये इस ब्लॉग assetsguru.blogspot.com के साथ l

और सीखते रहिये Assets, income, investment और बिजनेस करने के गुणों को l


यह भी पढ़े 👇👇👇

              1. आय या आमदनी किसे कहते हैं?


     और.    सम्पति क्या होता है? जाने उदहारण के साथ ( what is assets?)







 

Comments

Post a Comment